The dead man's body. Focus on hand
मुख्य बाजार स्थित एक होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बीती रात से हरियाणा से आए दो युवक और एक महिला रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों युवक कमरे की चाबी लेकर होटल स्वामी से कुछ देर में लौटने की बात कहकर बाहर चले गए।मगर जब वे देर शाम तक भी वापस नहीं लौटे तो होटल स्वामी को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से कमरे के भीतर झांककर देखा तो महिला कमरे के अंदर संदिग्ध अवस्था में गिरी हुई दिखाई दी। जिसके बाद होटल स्वामी ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर कमरे की जांच की। अंदर महिला मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं खबर के फैलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

