मंगलवार को एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया। दोस्तों ने नशे में हुए विवाद के बाद अपने दोस्त की जान ले ली। मामला दिगंबर धीमान की हत्या का सामने आया है। हत्या नौ फरवरी को ही हो गई थी, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा अब हुआ है। 11 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की लागातार छानबीन कर रही थी। मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दिगंबर का शव बरामद कर लिया।

