जौलीग्रांट में बीआरआईटी प्रथम वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। छात्रा का शव कमरे मे पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि जौलीग्रांट हॉस्टल के कमरे में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक छात्र का नाम तान्या चौहान (19) निवासी मुजफ्फरनगर है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

