Stacks of files and paperwork in the office and bookshelves on the background: management and storage concept
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (एपीएफओ) निधि आपके निकट 2.0 के तहत शिविर लगा रहा है।इसका आयोजन 27 नवंबर को गढ़वाल मंडल के सभी छह जिलों में सुबह नौ बजे से तय स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम विश्वजीत सागर के अनुसार शिविर में पीएफ के अंशधारकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही पेंशनरों की समस्या के समाधान के लिए हेलप डेस्क भी लगाई जाएगी।शिविर देहरादून में टप्परवेयर सेलाकुई, हरिद्वार में सिडकुल स्थित मोंटेज एंटरप्राइजेज, टिहरी में आनंदा इन द हिमालया, पौड़ी में स्कॉलर्स होम स्कूल कोटद्वार, चमोली में नगर पालिका परिषद गौचर, उत्तरकाशी में नगर पालिका परिषद बड़कोट और रुद्रप्रयाग में री न्यू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में आयोजित किया जाएगा।

