Treetops of Dense Tropical Rainforest With Morning Fog Located Near The Malaysia-Kalimantan Border
आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अुनसार, रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने से लेकर हल्की वर्षा व चोटियों पर हिमपात हो सकता है। जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

