
रविवार सुबह से दोपहर दो बजे तक हुई पांच घंटे की वर्षा ने तिमली गांव में कहर बरपाया। आसमान से बरसी आफत के कारण 12 कच्चे मकान धराशायी हो गए। बेघर हुए परिवारों ने गांव में ही जानकारों के यहां पर शरण ली।कच्चे मकानों में रहने वाले लोग आसपास के पक्के घरों पर शरण लेने के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते एक दर्जन कच्चे मकान धराशाई हो गए। गनीमत यह रही कि उस समय कच्चे मकानों में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पीड़ित लोगों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।