38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है। इस संबंध में सरकार की पूर्व घोषणा पर शुक्रवार को शासनादेश जारी हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीतने पर इनाम की राशि छह लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये, रजत पदक पर इनाम राशि चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये और कांस्य पर तीन की जगह छह लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दोगुनी करने के संबंध में पूर्व घोषणा की थी। जिसके आधार पर प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया था।
ताजा न्यूज़
August 21, 2025