Land for sale and investment in aerial view. Include green field, agriculture farm, residential house building, village. That real estate or property. Plot of land lot for subdivision or development.
मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति अब गांव-गांव तक मूल निवास 1950 व भू कानून के मुद्दे को लेकर जाएगी। ब्लॉक व ग्राम सभा स्तर पर समिति बैठकों का आयोजन कर आंदोलन को गति देगी। इसके तहत आगामी 30 दिसंबर को मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति द्वारा कीर्तिनगर में महापंचायत का आयोजन किया जायेगा।मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता की। इसमें समिति के गढ़वाल संयोजक अरुण नेगी ने बताया कि अभी तक प्रदेश के बड़े शहरों में मूल निवास, भू-कानून की मांग को लेकर रैलियों का आयोजन किया गया, लेकिन अब समिति गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी। इसकी शुरुआत 30 दिसंबर को कीर्तिनगर ब्लॉक से की जाएगी। महापंचायत में प्रत्येक गांव से एक-एक जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है। इसमें संघर्ष समिति के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेता रामलाल नेता नौटियाल ने कहा कि ऋषिकेश से लेकर बदरीनाथ तक बाहरी लोगों ने जमीनें खरीद ली हैं। जल्द ही कोई ठोस योजना तैयार नहीं हुई तो प्रदेश के मूल निवासियों को अपने ही राज्य में दूसरे दर्जे के नागरिक बनकर रहना पड़ेगा।

