हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा ने उत्तरकाशी में विवादित मस्जिद के खिलाफ आयोजित महापंचायत में कहा , तमाम रूकावटों के बाद उत्तरकाशी में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच के आह्वान पर आज हिंदू महापंचायत आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड के कई हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए। ‘एक-एक हिंदू को जब तक हम शेर न बना दें, तब तक हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं। असदुद्दीन ओवैसी फिलिस्तीन की बात करता है, अगर उसे फिलिस्तीन से इतना ही प्यार है तो वह वहीं जाकर लोगों का समर्थन करे। जैसे कि मेरे हिंदू भाइयों को तकलीफ हुई तो मैं सड़क मार्ग से उत्तराखंड पहुंच गया।टी राजा ने कहा कि लैंड जिहादी जिस भाषा में समझना चाहते हैं, उन्हें उसी भाषा में समझाया जाना चाहिए।भाजपा विधायक टी राजा कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा करनी चाहिए और उत्तराखंड में बुलडोजर चलवा कर लव और लैंड जिहादियों को सबक सिखाने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि उत्तराखंड में वर्ष 2000 में मुसलमानों की संख्या 1 प्रतिशत थी, लेकिन 24 साल बाद उत्तराखंड में मुस्लिम आबादी 25 फीसदी हो गई है।आज आयोजित महापंचायत में हिंदू संगठनों ने अवैध निर्माण और अतिक्रमणों की जांच की मांग की है। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आए लोगों और संदिग्ध मानसिकता के व्यक्तियों की पहचान करने, गांव में घूमने वाले फेरी वालों और कबाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के साथ ही लव और लैंड जिहाद के मामलों की रोकथाम करने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई है।महापंचायत के दौरान विवादित मस्जिद के 50 मीटर के दायरे में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू की गई थी। महापंचायत के लिए जिले को 3 जोन में बांटा गया था। जोन के अंतर्गत प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई थी।

