बुधवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा होने की संभावना है।बुधवार गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार से एक बार फिर खुलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
ताजा न्यूज़
September 19, 2024
September 19, 2024