Shooting a gun in night
बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और श्रीबालाजी ज्वेलर्स में डकैती डालने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली जा लगी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर बदमाश का जो सामान मिला है उसकी जांच चल रही है।

