The dead man's body. Focus on hand
नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढऩे वाले छात्र की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आया है। मृतक के पिता ने काठगोदाम थाने में तहरीर सौंप कहा कि बेटे की गाड़ी से एक राहगीर को टक्कर लगने के बाद चार लोगों ने बेटे का पीछा कर पहले जबरन गाड़ी को रोका।इसके बाद मारपीट करने के साथ वाहन को भी क्षतिग्रस्त भी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार का आरोप है कि इस घटना की वजह से क्षुब्ध होकर छात्र ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने, गाड़ी में तोडफ़ोड़ समेत अन्य धाराओं में चारों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

