78वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने ध्वजरोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी , इस अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश के लिए कई घोषणाएं की। इस सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हम यह संकल्प ले कि हमारे जो भी कर्तव्य और दायित्व हैं हम उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। और भारत को समृद्ध सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण की विषय वस्तु का निर्धारण जिला कौशल विकास समिति द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा।राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए और स्ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग में 200 करोड़ की योजना शुरू की जाएगी।वृद्धावस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना दिव्यांग पेंशन योजना जन्म से दिव्यांग बच्चों को अनुदान योजना एवं परित्यक्ता पेंशन योजना में वर्तमान में निर्धारित मासिक आय 4000 से बढ़कर 6000 प्रतिमा किया जाएगा।

