मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज चमोली, ऊधम सिंह नगर एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये हुए हैं, लेकिन भारी बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। हालांकि, देहरादून में तीव्र वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।

