मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मौसम के तेवर फिर बदल सकते हैं। अगले दो दिन बागेश्वर और चमोली में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं।

