
Shooting a gun in night
पुलिस ने झबरेड़ा कस्बे की बाग कॉलोनी में कई राउंड फायरिंग करने की घटना का खुलासा किया है। 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर घटना को महकमा गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र की बाग कॉलोनी में शुक्रवार की रात को तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और अन्य सूत्रों के जरिए जानकारी जुटाई। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला व हरिद्वार जिले के 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। जबकि चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।