अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बह गया है। जिससे इस क्षेत्र में रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है। यहां पर कंपनी की कुछ मशीनें भी फंसी हुई हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से यहां पर वैकल्पि मार्ग तैयार किया जा रहा है।मार्ग बहने से निर्माण कार्य में लगीं मशीनें भी दूसरी छोर पर फंसी हुई हैं। इससे यहां पर रिवर फ्रंट का कार्य बंद हो गया है। हालांकि दूसरी जगह पर कार्य जारी है।

