Skip to content
July 21, 2026
citytime

citytime

just for worldpress site

  • होम
  • देश/दुनिया
  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • विशेष
Watch Online
  • Home
  • बिल्डर आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधु 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में
  • उत्तराखंड

बिल्डर आत्महत्या मामले में गुप्ता बंधु 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में

admin May 26, 2024

Man in handcuffs behind his back.

शहर के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आरोआत्महत्या के मामले में आरोपितों अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) को राजपुर थाना पुलिस ने शाम करीब चार बजे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) तृतीय शायस्ता बानो की अदालत में पेश किया।अदालत ने दोनों आरोपितों को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए। साथ ही बचाव पक्ष की ओर से आरोपित अजय कुमार गुप्ता का स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए जमानत अर्जी दाखिल की गई। अदालत ने इस मामले में राजपुर थाना पुलिस को सोमवार तक जमानत संबंधी रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए हैं। बिल्डर बाबा साहनी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी।उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट व उनके बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी चर्चित अजय कुमार गुप्ता व उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके कर्जन रोड स्थित आवास से गिरफ्तार किया।बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी वर्तमान में साहनी स्ट्रक्चर एलएलपी व साहनी इंफ्रा एलएलपी के नाम से सहस्रधारा रोड स्थित हेलीपैड के निकट और राजपुर रोड पर अम्मा कैफे के पास दो आवासीय परियोजनाओं का निर्माण करा रहे थे। इन परियोजनाओं में पूर्व में दो पार्टनर थे, जिसमें एक सतेंद्र साहनी व दूसरा बिल्डर संजय गर्ग था।परियोजना का बजट काफी अधिक होने के कारण सतेंद्र साहनी ने अपने परिचित भाजपा नेता बलजीत सोनी से संपर्क कर उनकी परियोजना के लिए किसी बड़े फाइनेंसर की तलाश करने को कहा। बलजीत सोनी ने उनकी मुलाकात अनिल गुप्ता से कराई थी।

Continue Reading

Previous: जो बोले सो निहाल…खुले हेमकुंड के कपाट
Next: Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा न्यूज़

देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चार उड़ानें दिल्ली डायवर्ट
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चार उड़ानें दिल्ली डायवर्ट

July 20, 2026
संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग
1 min read
  • उत्तराखंड

संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग

July 20, 2026
बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए दून समेत 12 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद
1 min read
  • उत्तराखंड

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए दून समेत 12 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद

July 20, 2026
https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1-1-1-1-1-1.mp4

अन्य खबरें

देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चार उड़ानें दिल्ली डायवर्ट
1 min read
  • उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चार उड़ानें दिल्ली डायवर्ट

July 20, 2026
संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग
1 min read
  • उत्तराखंड

संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग

July 20, 2026
बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए दून समेत 12 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद
1 min read
  • उत्तराखंड

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए दून समेत 12 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद

July 20, 2026
आज माैसम का रेड व प्रशासन का हाई अलर्ट
1 min read
  • उत्तराखंड

आज माैसम का रेड व प्रशासन का हाई अलर्ट

July 20, 2026
  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.