गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग पर लग रहे जाम को देखते हुए बुधवार से आफलाइन यात्रा पंजीकरण बंद है। फिलहाल, इसे 19 मई तक बंद रखने का आदेश है। ऐसे में तीर्थयात्री बिना पंजीकरण के ही धामों की तरफ बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यमुनोत्री राजमार्ग पर सुबह से शाम तक डामटा बैरियर पर बिना पंजीकरण के 600 से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे। इन सभी को रोक लिया गया।यात्रा मार्गों पर व्यवस्था बनाने में जुटा प्रशासन बिना पंजीकरण पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को लेकर सख्त हो गया है। गुरुवार को उत्तरकाशी जिले के डामटा और नगुण के पास ऐसे करीब एक हजार तीर्थ यात्रियों को रोक दिया गया।इसी तरह गंगोत्री राजमार्ग स्थित नगुण बैरियर पर 400 से अधिक तीर्थयात्री बिना पंजीकरण के रोके गए। इनमें कुछ तीर्थयात्री लौट गए, जबकि कुछ देर शाम तक अनुमति का इंतजार करते रहे। लखनऊ निवासी तीर्थयात्री विनय मिश्रा ने बताया कि वह 13 मई को उत्तराखंड आए थे और सबसे पहले बदरीनाथ चले गए।

