जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म के मामले प्राथमिकी दर्ज हुई है। नगर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है युवा कल्याण अधिकारी ने शादी का झांसा देकर पिछले 18 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करते आ रहा है।आरोपित पत्नी से तलाक लेने की बात कही थी। लंबे समय से वह शादी का झूठा झांसा दे रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते दिनों आरोपित से शादी की बात छेड़ी तो वह मुकर गया। पीड़िता ने अफसर पर दुष्कर्म के अलावा मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया है।कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित मोहन सिंह नगन्याल के विरुद्ध आइपीसी की धारा 376, 323, 420, 504, 506 में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

