Gun pointed at camera in close-up. Pistol in hand in dark. Criminal with dangerous firearm. Attack or defense.
रुड़की में गंगानगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी के घर के बाहर देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी।बदमाशों ने अपने मुंह ढक रखे थे। इस दौरान एक गोली घर के गेट पर तथा दूसरी गोली घर के बाहर खड़ी कार पर लगी। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया।पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मामला रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

