भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड को एक परिवार की तरह मानते हैं। लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों से सभी पांचों सीट जीतकर दें। धामी ने कहा कि राज्य के लोगों में मोदी जी को फिर से पीएम बनाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है ।हाल के दिल्ली दौरे पर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कई योजनाएं विभिन्न मंत्रालयों में मंजूर हुई हैं उन योजनाओं के संदर्भ में वह दिल्ली गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अप्रैल के बाद भी राज्य को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के संदर्भ में अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे देश में बड़ी सं ।ख्या में विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

