प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश व काशीपुर रेलवे स्टेशन पर जन औपधि केंद्र के साथ उत्तराखंड के विभिन्न स्टेशनों पर एक स्टेशन, एक उत्पाद स्टाल का शुभारंभ किया।देहरादून रेलवे स्टेशन से राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल व निवर्तमान महापौर सुनील उनियाल गामा की उपस्थिति में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रधानमंत्री के प्रगतिशील व आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है।

