Passanger airplane flying above clouds.
लगातार तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हुई। खराब मौसम के कारण दून एयरपोर्ट पर सुबह की फ्लाइटें विलंब से पहुंचीं। रविवार को सुबह आठ बजे इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसके बाद सुबह नौ बजे इंडिगो की दिल्ली वाली उड़ान जौलीग्रांट के आसमान में पहुंची। लेकिन तेज बारिश की बौछारों के बीच विजिबिलिटी की समस्या के कारण फ्लाइट जौलीग्रांट के आसमान से वापस लौट गई।एयरपोर्ट से काफी दूर जाकर फ्लाइट आसमान में गोल-गोल चक्कर काटने लगी। करीब आधा घंटे तक यह फ्लाइट आसमान में घूमकर बारिश कम होने का इंतजार करती रही। जिसके बाद यह फ्लाइट 9:48 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो की जयपुर वाली उड़ान सुबह 10:25 बजे के स्थान पर लगभग एक घंटे के देरी से 11:34 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। बारिश कम होने के बाद एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सामान्य हुआ। सभी फ्लाइट उसके बाद अपने समय पर एयरपोर्ट पहुंची।

