प्रदेश के हर व्यक्ति को मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बजट में राज्य आयुष्मान योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में अवस्थापना विकास के लिए बाह्य सहायतित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के तहत 105 करोड़ प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार ने राज्य आयुष्मान योजना के तहत सभी नागरिकों को पांच लाख तक मुक्त इलाज की व्यवस्था की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुफ्त व कैशलेस इलाज के लिए बजट में 500 करोड़ की व्यवस्था की है।इससे आयुष्मान कार्डधारकों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1010 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

