कांग्रेस जुड़े रहे पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश रमोला, हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा समेत कई ओबीसी नेताओं ने समर्थकों साथ कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत किया और उन्हें सदस्यता दिलाई। कहा, भाजपामय माहौल पांच मार्च से विधानसभा स्तर पर नजर आएगा। वह मुख्यमंत्री के साथ ज्वाइनिंग अभियान पर निकलेंगे। वहीं, प्रदेश कार्यालय में पूरे जोश और जबरदस्त नारेबाजी के साथ कांग्रेस, बसपा, सपा और यूकेडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रेला पहुंचा। पूर्व सीएम डॉ. रमेश निशंक ने कहा, जनता समझ गई है कि देश आज पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। आने वाले भी सौभाग्यशाली हैं कि वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं, जिसका लीडर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है।निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता कांग्रेस के प्रेम सिंह के नेतृत्व में कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

