अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि समान संहिता (यूसीसी) विधेयक के लिए उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद। एक देश में दो कानून नहीं हो सकते। मजहब के आधार पर अलग-अलग कानून भारत में दूसरा पाकिस्तान बनाने जैसा है।उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने पर यह सुनिश्चित हो जाएगा कि भविष्य में कोई दूसरा पाकिस्तान खड़ा नहीं होगा। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि यह बाबर की छाती पर भगवा लहराने जैसा है।डा. तोगड़िया मंगलवार को रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित राममंदिर विजयोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर हर वर्ष सपने देखते रहे। खून की होली भी हम खेलते रहे, लेकिन मंदिर बनाने की जिद नहीं छोड़ी। बाबर की छाती पर भगवा ध्वज लहराने के लिए पूरा देश एक साथ लड़ा। इसके लिए हिंदू समाज, आठ लाख कार सेवकों, एक लाख संतों व 500 वर्ष संघर्ष करने वाली 25 पीढ़ियों को धन्यवाद।

