त्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार बन रहे हैं। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। अब पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आ सकती है।देहरादून में शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि, रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है।कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से जहां एक ओर ट्रेनें लेट हो रही हैं, कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं। मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित होने वाली दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। मुरादाबाद डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश तीन दिसंबर से 29 फरवरी, 2024 तक और योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी चार दिसंबर से 26 फरवरी और जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेंगी।

