वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से मात दी। भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचते हुए 50वां शतक जड़ा। वहीं, श्रेयस अय्यर ने बैक-टू-बैक सेंचुरी जड़ी। भारत 12 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा।भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर क्रिकेट जगत के पूर्व खिलाड़ियों से लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। मोदी ने लिखा, ‘टीम इंडिया को बधाई! भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी ने हमारी टीम के लिए मैच पक्का कर दिया। फाइनल के लिए शुभकामनाएँ!’सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘क्या शमी-फाइनल!!!!!! शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन और शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई।’ वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘बॉस की तरह फाइनल में प्रवेश करें। क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है। तसलीम के लिए शुभकामनाएं। चलो कप ले आओ।’

