उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को दुखद बताया और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उत्तरकाशी में सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन टनल के एक हिस्से के टूटने का समाचार प्राप्त हुआ है। सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु एसडीआरएफ़, एनडीआरएफ़ एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, इस विषय में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन को तेज करने का निर्देश दिया है। स्वयं भी रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। ईश्वर से टनल में फँसे सभी कर्मचारियों के सकुशल बाहर निकलने की कामना करता हूँ।’
निर्माणाधीन टनल में दिन रात काम चल रहा है। टनल में लगभग ढाई किलोमीटर अंदर काम चल रहा है। हादसे के पहले रात की शिफ्ट वाले मजदूर टनल से बाहर आ रहे थे और दिन की शिफ्ट वाले मजदूर टनल के अंदर जा रहे थे। तभी टनल के मुहाने से 300 मीटर अंदर मिट्टी गिरने लगी। देखते ही देखते तकरीबन टनल का 30 मीटर का हिस्सा मिट्टी से पट गया । हादसे में 36 मजदूर मलबे में फंसे बताए गए । हादसा मजदूरों की शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को दुखद बताया और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए ।

