suicide concept. noose with shadow on dark wall background
गुरुवार शाम हल्द्वानी कुसुमखेड़ा स्थित आरके टैंट हाउस रोड निवासी डॉक्टर दंपति के 15 वर्षीय बेटे ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। वह बिड़ला स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। पुलिस के अनुसार, कुसुमखेड़ा निवासी डॉ. मनोज कांडपाल पूर्व में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रह चुके हैं। वर्तमान में वह जिला सर्विलांस अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी डॉ. ऐश्वर्या कांडपाल महिला अस्पताल हल्द्वानी में वरिष्ठ महिला चिकित्सा अधिकारी हैं। दंपति का छोटा बेटा रुद्र दसवीं में पढ़ता था। रुद्र ने शाम करीब पांच बजे घर के भीतर सीढ़ियों पर लगी स्टील की रेलिंग में जंजीर फंसाई और फंदा लगाकर लटक गया। घटना के वक्त परिजन घर में मौजूद नहीं थे। लेकिन जब आए और देखा कि रुद्र लटका है, वह तुरंत रुद्र को अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।रुद्र के सुसाइड नोट में परिवार के प्रति प्यार और मन की तकलीफ का भाव सामने आया है। माता-पिता को संबोधित करते हुए उसने लिखा कि आप दोनों बहुत अच्छे माता-पिता हैं। शायद मैं यह बात कह नहीं पाया, लेकिन आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। पापा, आपसे कोई शिकायत नहीं है।
