An ancient Hindu festival, dedicated to Lord Surya, A devotee offers prayers to the rising sun during the end of “Chhath” festival at River in Kathmandu, Nepal, on Monday November 20, 2023
छठ महापर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। हर वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कृत्रिम झील का निर्माण कराया जाता है, जहां छठ व्रती विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार ने मंगलवार को नई बस्ती, बलबीर रोड और टेक बहादुर रोड क्षेत्र में छठ पूजा आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ किया। उन्होंने जेसीबी मशीन लगवाकर आयोजन स्थल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का काम शुरू कराया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
