पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली इंदिरा डेंजी (जैनी) की शिकायत पर दून पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शिकायत में जैनी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2003 में हरक सिंह रावत ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। इससे उन्हें एक बच्चे का जन्म हुआ। उनका आरोप है कि घटना के समय हरक सिंह रावत सरकार में प्रभावशाली पद पर थे और अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने दी। जैनी ने पुलिस मुख्यालय को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई करने और अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।
