भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद आतिशबाजी की। इस दौरान भजन संध्या और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने दीपावली की खुशियां साझा कीं ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
