दीपावली समेत त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। रायपुर चौक और महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।इस दौरान खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से 83 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई, जिनमें 15 निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने मिठाइयों समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी। जांच में सामने आई कमियों पर कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और खाद्य सामग्री के उचित भंडारण के निर्देश दिए गए। विभाग ने संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए हैं।
