बदरीनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान जारी है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बदरीनाथ से उड़ान भरकर पांडुकेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ,नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) दुर्घटना के बाद जांच टीम भेजकर तकनीकी और अन्य पहलुओं की पड़ताल कराता है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट में क्या सामने आया, इसकी जानकारी राज्य सरकार को नहीं मिल पाती। हादसे के क्या कारण रहे, इसकी जांच शनिवार को होगी।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम शनिवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी। हेलीकॉप्टर जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के स्वजन भी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच जाएंगे। एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम शवों को नीचे लाएगी। ये टीमें अंधेरा होने और दुर्गम रास्तों के कारण शुक्रवार को नहीं पहुंच पाई थीं।
