बदरीनाथ और केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है। पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर की सड़कों से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक दिखाई दे रहा है। आमतौर पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली मसूरी में बारिश के कारण रौनक कम हो गई है।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।
