closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added
सहस्त्रधारा स्थित एटीएस कॉलोनी में सोमवार को एक बिल्डर ने निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बिल्डर पंकज मित्तल ने सुसाइड करने से पहले कॉलोनी में रहने वाले लोगों को हाथ से लिखा पत्र और टाइप किया हुआ मैसेज भेजा था। इसके बाद निर्माणाधीन भवन से कूदने की घटना हुई। आत्महत्या से पहले बिल्डर द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। इसमें एक अन्य बिल्डर का नाम भी लिखा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पैसों का लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।
