20 अक्तूबर को 79वां दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 181 फीट का रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेगा जो 21 लाख रुपये की लागत में बनाया गया है। इसके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले के साथ लंका का भी दहन होगा। इस बार भी रावण का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके लिए पुतले में दस बम लगाए गए हैं। शुक्रवार को परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार जहां से शोभायात्रा आती है वहां से परेड ग्राउंड में एंट्री नहीं होगी। बिरादरी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बिरादरी परेड ग्राउंड में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार रावण की ऊंचाई को बढ़ा दिया गया है।
