उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड था। भूकंप का केंद्र चमोली में जमीन से करीब दस कीमी नीचे था।जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ , थराली, श्रीनगर, पोखरी में भूकंप के झटके महसूस हुए।
