उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर (समूह ”ग”) के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर अनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन के दौरान नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड की दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।इसकी संभावित तिथि 26 और 27 अक्टूबर निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
