अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है।चुनाव आयोग की ओर से इसके लिए शासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाते हैं। इनमें ऐसे अधिकारी व कर्मचारी शामिल होते हैं जो किसी न किसी तरह चुनाव ड्यूटी से जुड़े हुए होते हैं। अभी आयोग ने कोई दिशा-निर्देश तो जारी नहीं किए हैं लेकिन शासन ने और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों को लेकर अभी से होमवर्क शुरू किया गया है।इसके लिए जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद इनके स्थानांतरण की सूची जारी की जाएगी।इसके लिए जिलावार ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से एक ही जिले में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें जिलाधिकारियों से लेकर कप्तान तक शमिल हैं। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाता है।
