Asian woman lying sick in hospital.
जिले में जिले में स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा एच1एन1 का संक्रमण लगातार सामने आ रहा है। मंगलवार को 92 सैंपलों की जांच में 22 मरीजों में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों में 19 देहरादून और तीन अन्य जिलों के हैं।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक एच1एन1 के 1386 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 506 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।संक्रमितों में 337 देहरादून और 169 अन्य जिलों के हैं। इनमें 430 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 74 सक्रिय मामले हैं। दो मरीजों की मौत के बाद आडिट में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है।कुल संक्रमितों में 267 पुरुष और 239 महिलाएं हैं। वहीं, रिपोर्ट में एक से 100 वर्ष तक की आयु के मरीज दर्ज हैं। जिसमें 61-70 आयुवर्ग के 87, एक-10 और 51-60 में 80-80 संक्रमित मिले हैं।
