यूपी के गाजियाबाद स्थित सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप के बीच एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और पीटने के आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति पान सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति अभी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पति से पूछताछ के बाद भी कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी दिसंबर 2012 में आरोपी से हुई थी। दोनों वर्तमान में सिहानी गेट के पटेलनगर में रह रहे थे। उनके मुताबिक बहन इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, पति जिसका विरोध करता था और उसके चरित्र पर शक करता था। बहन ने कई बार फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी थी।
