उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर कुछ धीमा पड़ने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और कई स्थानों पर तेज बौछारों का दौर जारी है, देहरादून में सुबह से धूप और बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद तेज वर्षा का एक दौर हुआ। हालांकि, बारिश के बाद शाम को धूप खिल गई मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछार के एक-दो दौर हो सकते हैं।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गर्जन और बौछारें पड़ने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
