Hindu devotees walk along a road as they take part in a religious procession during the sacred month of 'Shravan' dedicated to Hindu God Shiva in Bengaluru on August 23, 2026. (Photo by Idrees MOHAMMED / AFP via Getty Images)
बुधवार को राजधानी में दो शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर सुबह आठ बजे से रात तक रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह के समय बारावफात शोभायात्रा तो वहीं भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। यातायात प्लान सुबह आठ बजे से शुरू होकर रात में टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा के सम्पन्न होने तक लागू रहेगा।टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से शुरू होने पर निरंजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर भेजा जाएगा। इसके साथ ही ही प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर भेजा जाएगा।शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला से आने वाले वाहनों को कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जाएगा। घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर से भेजा जाएगा। इसके साथ ही बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चौक, बिंदाल चौकी कट से दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा।आवश्यकता पड़ने पर पुलिस पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से यातायात को डायवर्ट करेगी। प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाला यातायात को आंशिक रूप से चंदननगर कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा। तहसील चौक से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा।
