उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर बुधवार को देहरादून पहुंचेंगे। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून व लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंधन किए हैं। 19 अगस्त को राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।वह 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति दोनों अकादमी के दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
