small commercial helicopter at the airport
14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।इस बार 22 अप्रैल 2026 को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से आठ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। डीजीसीए ने मानसून सीजन को देखते हुए 25 जून तक हेली सेवाओं की उड़ान की अनुमति दी थी। इसके बाद से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा स्थगित चल रही है। अब 15 सितंबर से दोबारा केदारनाथ हेली सेवा व चारधाम चार्टर्ड सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है।
