देहरादून-मसूरी मार्ग पर बारिश के बीच कुठालगेट के पास सड़क का एक किनारा करीब 10 मीटर लंबाई में धंस गया। सड़क का हिस्सा बैठने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे और धंसाव का आकलन शुरू किया। फिलहाल मार्ग पर यातायात चल रहा है,कुठालगेट का ताजा धंसाव ऐसे समय सामने आया है, जब देहरादून-मसूरी मार्ग पर वर्षा से सड़क की स्थिति पहले ही कई जगह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इससे पहले 20 जुलाई 2026 को कोल्हूखेत के पास पानीवाला बैंड क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा धंस गया था और सड़क पर बड़ी दरारें पड़ गई थीं। स्थिति गंभीर होने पर प्रशासन ने मार्ग बंद कर दिया था। अगले दिन हल्के वाहनों के लिए मार्ग खोला गया, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण यातायात एकतरफा चलने से जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन सड़क के और हिस्से के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
