मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थापना विकास, प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत, शासकीय आवासीय भवनों के निर्माण, क्षतिग्रस्त मार्गों के पुर्ननिर्माण, आपदा से बचाव के लिए 74 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने आपदा को देखते हुए विद्यालयों परिसरों में विद्यार्थियों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त आधारभूत सुविधाओं की मरम्मत व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के 30 करोड़ राज्य आपदा मोचन निधि स्वीकृत किए। इसके अलावा उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व देहरादून जिलों को राज्य आपदा मोचन निधि से राहत बचाव, पुर्ननिर्माण, तैयारी व क्षमता निर्माण के लिए 1.08 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
